MP Election News 2023 : जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा में मचा बवाल, टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के कार्यकर्ता ने चलाए जूते

जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा में टिकट बटवारे को लेकर भाजपा संभागीय कार्यालय में जमकर बवाल मचा गया जहां नाराज कार्यकर्ताओ ने केन्द्रीय मंत्री और प्रभारी भूपेन्द्र यादव के गनमैन को लात जूते से पिटाई तक कर दी। 

MP Election News 2023 : जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा में मचा बवाल, टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के कार्यकर्ता ने चलाए जूते
MP Election News 2023 : जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा में मचा बवाल, टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के कार्यकर्ता ने चलाए जूते

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने उम्मीदवार को पाँचवी  सूची को आज जारी कर दी है। लेकिन जबलपुर की उत्तर मध्य  विधानसभा में उम्मीदवार के नाम की घोषणा होते ही भाजपा संभागीय कार्यालय में जमकर बवाल मचा गया है। 

दरअसल, जबलपुर की उत्तर मध्य  विधानसभा सीटे से अभिलाष पांडे को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है जिसे लेकर भाजपा जबलपुर की उत्तर मध्य  में उम्मीदवार की दावेदारी रखने वाले तमाम नेता जैसे धीरज पटेरिया, कमलेश अग्रवाल, शरद जैन और प्रभात साहू ने भाजपा संभागीय कार्यालय जबलपुर में जमकर हंगामा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की है। नारेबाजी के दौरान हंगामा इतना बढ़ गया की कार्यकर्ताओ ने केन्द्रीय मंत्री और प्रभारी भूपेन्द्र यादव के गनमैन को लात जूते से पिटाई तक कर दी। 

ये भी पढ़ें :- 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से संबंधित खबरे पढ़ने के लिए MP NEWS HINDI को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here