MP BJP Candidate 5th List : भाजपा ने जारी की प्रत्याशी की पाँचवी लिस्ट, जानिए किसे कहा से मिली टिकट

MP BJP Candidate 5th List; मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने उम्मीदवार को पाँचवी  सूची को जारी कर दी। भाजपा की पाँचवी सूची में 92 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की गई है

MP BJP Candidate 5th List : भाजपा ने जारी की प्रत्याशी की पाँचवी लिस्ट, जानिए किसे कहा से मिली टिकट
MP BJP Candidate 5th List : भाजपा ने जारी की प्रत्याशी की पाँचवी लिस्ट, जानिए किसे कहा से मिली टिकट

MP BJP Candidate 5th List: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने उम्मीदवार को पाँचवी  सूची को जारी कर दी। भाजपा की पाँचवी सूची में 92 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची 12 महिलाओं के नाम शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव के लिये केंद्रीय समिति की बैठक में शेष 94 उम्मीदवारो के नामों पर चर्चा की गई थी। जिसके बाद ये सूची को जारी की गई हैं। बता दे भाजपा की पाँचवी सूची में अभी भी गुना और विदिशा के प्रत्याशी के नामो को रोका गया हैं। भाजपा की पाँचवी सूची के जारी के साथ ही कुल 228 प्रत्याशी के नामों पर मुहर लगा चुकी है।

गौरतलब है कि भाजपा की पहली सूची  17 अगस्त 2023 को जारी की थी। जिसमें 39 प्रत्याशी के नाम शामिल थे। इसके बाद दूसरी सूची में भी 39 नाम सामने आए थे। जिसमें सभी को चौका दिया इस सूची में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिए थे। इस सूची में तीन विधायकों के टिकट काट दिए थे। वही फिर तीसरी  सूची जारी हुई। जिसमें केवल एक नाम शामिल था। बाद में चुनाव की तारीख घोषित होते ही भाजपा नें चौथी सूची जारी की थी जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए गया था। इसके साथ इस सूची में वर्तमान  57 विधायकों को प्रत्याशी बनाया गया था। 

अब भाजपा नें पांचवीं प्रत्याशी की सूची को जारी किया है। इस सूची में 92 उम्मीदवार के नाम सामने आये हैं कई लोग इसे भाजपा की रणनीति भी बता रहे हैं। वही कहा जा रहा हैं कि 2 प्रत्याशी के नाम के लिये भाजपा  कांग्रेस की सूची का इंतजार कर रही है  वही कांग्रेस ने अभी तक 229 सीटों में अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार चुकी हैं। 

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की पाँचवी सूची (MP BJP Candidate 5th List)

ये भी पढ़ें :-

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से संबंधित खबरे पढ़ने के लिए MP NEWS HINDI को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here