रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार; बैग से 4.145 किलो गांजा बरामद, कीमत जरीब 1.03 लाख रुपये

जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म नंबर 02-03 पर तलाशी के दौरान आरोपी अचिन कुमार दुबे (35) के पिट्ठू बैग से चार पैकेटों में कुल 4.145 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ,

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म नंबर 02-03 पर तलाशी के दौरान आरोपी अचिन कुमार दुबे (35) के पिट्ठू बैग से चार पैकेटों में कुल 4.145 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1,03,625 रुपये बताई गई है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest  news, Breaking  News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें