रांझी में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; 5 किलो से अधिक गांजा जब्त
जबलपुर के रांझी में क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार। आरोपियों से 5 किलो से अधिक गांजा, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है, जब्त किया गया। पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।
जबलपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और रांझी पुलिस की संयुक्त टीम ने दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर के गाजी नगर में 30-35 झोपड़ियां जलकर राख! दीपावली से पहले उजड़ गया आशियाना
दोनों आरोपी गोहलपुर निवासी
पुलिस के मुताबिक, गोपनीय सूचना पर की गई कार्रवाई में मनीष और आनंद नाम के दो युवकों को पकड़ा गया। दोनों गोहलपुर निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपी जिस टैक्सी में सवार थे, वह इंदौर पासिंग की थी। बताया गया कि दोनों ने डिंडोरी से यह गाड़ी पकड़ी थी।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। एडिशनल एसपी क्राइम जितेन सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें : सिहोरा में सर्राफा व्यापारी से 6 लाख के जेवरात की लूट, तलवार दिखाकर बदमाश फरार