Jabalpur News: गढ़ा में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! शराब दुकान के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, उमर खान की हालत नाजुक
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एलआईसी शराब दुकान के पास दो युवकों पर चाकुओं से हमला किया गया। उमर खान की हालत नाजुक, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
जबलपुर, एमपी न्यूज हिन्दी: गढ़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एलआईसी शराब दुकान के पास 4 से 5 युवकों ने सुपाताल , निवासी उमर खान और बाबू खान पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उमर खान की हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल उमर खान के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। वह अपने दोस्त के साथ शराब दुकान पर गया था, तभी लालू पटेल, राहुल कोरी, राजा पटेल और उनके अन्य साथियों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सभी ने मिलकर दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद उमर खान ने अपनी आपबीती बताते हुए कथित हमलावरों के नाम उजागर किए। वहीं, उनकी रिश्तेदार शहनाज मंसूरी उर्फ सन्नो ने भी आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। अब पुलिस जांच में ही स्पष्ट होगा कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था।
| ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें |