जबलपुर के गाजी नगर में 30-35 झोपड़ियां जलकर राख! दीपावली से पहले उजड़ गया आशियाना!
जबलपुर के गाजी नगर झुग्गी बस्ती में धनतेरस के दिन भीषण आग से 30 से 35 झोपड़ियां जलकर प्रभावित हुईं। CSP अखिलेश गौर मौके पर पहुंचे, पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की उम्मीद जताई।
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में धनतेरस के रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 30 से 35 झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। लोगों को अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला।
महिला ने जताई सिगरेट से आग लगने की आशंका!
एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि इलाके में कुछ लोग शराब पीकर जलती सिगरेट फेंकते हैं। इसी लापरवाही से आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि आग का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
CSP अखिलेश गौर पहुंचे मौके पर!
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। CSP अखिलेश गौर ने बताया कि करीब 30 से 35 झोपड़ियां आग की चपेट में आई हैं। आग बुझाने और नुकसान का आकलन करने की कार्रवाई जारी है।