सिवनी में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन ; 4.68 ग्राम MDMA पाउडर के साथ दो गिरफ्तार
सिवनी में कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.68 ग्राम MDMA पाउडर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग भी शामिल, बाइक जब्त।
सिवनी में नशे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.68 ग्राम MDMA पाउडर बरामद किया है। इसके साथ ही नशे के कारोबार में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक भी जब्त की गई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ और मामले की जांच जारी है।