Jabalpur News: गलगला चौक पर जाम बना रोजमर्रा की समस्या; पुलिस चौकी पास, फिर भी व्यवस्था बेहाल

जबलपुर के व्यस्त गलगला चौक पर आए दिन लगने वाले भीषण जाम से आम जनता परेशान है। पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद यातायात व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी और कब मिलेगी लोगों को जाम से राहत?

Jabalpur News: गलगला चौक पर जाम बना रोजमर्रा की समस्या; पुलिस चौकी पास, फिर भी व्यवस्था बेहाल
गलगला चौक पर जाम बना रोजमर्रा की समस्या; पुलिस चौकी पास, फिर भी व्यवस्था बेहाल, आखिर कब सुधरेगी गलगला चौक की यातायात व्यवस्था

जबलपुर। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख चौराहों में शामिल गलगला चौक इन दिनों भीषण यातायात जाम की समस्या से जूझ रहा है। यहां आए दिन लगने वाले जाम से वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि थोड़ी दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आ रही है।

रोजमर्रा की समस्या बना जाम

गलगला चौक पर जाम लगना अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन जाम खुलवाने के लिए मौके पर यातायात पुलिस की मौजूदगी अक्सर नजर नहीं आती। ऐसे में वाहन चालक खुद ही रास्ता निकालने की कोशिश करते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।

कब सुधरेगी गलगला चौक की यातायात व्यवस्था?

अब सवाल है। आखिर कब सुधरेगी गलगला चौक की यातायात व्यवस्था? कब तक आम जनता जाम में फंसकर परेशान होती रहेगी? जनता त्रस्त है और जिम्मेदारों की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest  news, Breaking  News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें