Jabalpur News ; रांझी पुलिस ने दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो चाइना चाकू बरामद

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाइना चाकू बरामद किए गए हैं। साहिल उर्फ बिट्टू कोल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

Jabalpur News ; रांझी पुलिस ने दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो चाइना चाकू बरामद
रांझी पुलिस ने दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो चाइना चाकू बरामद

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी अनिकेत कोल और साहिल उर्फ बिट्टू कोल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाइना चाकू भी बरामद किए गए हैं।

पुरा मामला 9 सितंबर 2026 का है, जब सुरेश कोल और उनके भतीजे अंशुल पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अनिकेत, साहिल, शिवम और रचित कोल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। तलाश शुरू की थी। 

पुलिस के जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी साहिल के खिलाफ पहले से ही मारपीट के 3 से 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। 

ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest  news, Breaking  News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें