Jabalpur News: अवैध शराब का कारोबार बेनकाब; 7 पेटी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मदन महल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरैया प्लाट के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मदन महल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरैया प्लाट के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ दिल्लू विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी उमेश यादव के अनुसार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 7 पेटी अवैध शराब जब्त की है, जिसमें 5 पेटी देसी और 2 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूछताछ कर पता लगा रही है कि आरोपी शराब कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था। मामले में आगे की जांच जारी है।