Jabalpur News: खेत में फसल के बीच गांजे की खेती, पुलिस ने किया भंडाफोड़, करीब 7 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त
खेत में फसल के बीच छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती का बरगी पुलिस ने खुलासा किया है। थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिलुआ रमनपुर में दबिश देकर 12 गांजे के पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 7 किलो 200 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
जबलपुर। खेत में राहर की फसल के बीच छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती का बरगी पुलिस ने खुलासा किया है। थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिलुआ रमनपुर में दबिश देकर 12 गांजे के पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 7 किलो 200 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सुम्मेरा गौंड (50) के खेत में छापेमारी की, जहां राहर की फसल के बीच ढाई से सात फीट ऊंचे गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस ने सभी पौधों को उखाड़कर जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी मनीष भारद्वाज और सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में टीआई नीलेश दोहरे सहित बरगी पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।