Jabalpur News: गुप्तेश्वर चाकूबाजी में आया नया मोड़; घायल दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप
गोरखपुर थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर स्थित इंदिरा नगर में हुई चाकूबाजी की घटना अब नया मोड़ ले चुकी है। शुरुआत में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमले की खबर सामने आई थी, लेकिन अब दूसरा पक्ष भी खुलकर सामने आ गया है।
जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर स्थित इंदिरा नगर में हुई चाकूबाजी की घटना अब नया मोड़ ले चुकी है। शुरुआत में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमले की खबर सामने आई थी, लेकिन अब दूसरा पक्ष भी खुलकर सामने आ गया है। घायल कृष राय और उसकी बहन शालिनी राय के परिवार ने गुप्ता परिवार पर मारपीट और ईंट-पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कृष पुलिस कस्टडी में भर्ती है।
कृष की बड़ी बहन के मुताबिक, विवाद के दौरान संदीप गुप्ता, काजल गुप्ता, मोहित गुप्ता और बनारसी दास गुप्ता ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि विवाद कमेंट करने की बात को लेकर शुरू हुआ था, जो हिंसक संघर्ष में बदल गया।
वहीं रीना जायसवाल ने अपने भाइयों पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए झूठा मामला दर्ज कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच अब पुलिस जांच से ही स्पष्ट होगा कि विवाद में किसकी क्या भूमिका रही और हमला किसने शुरू किया।