MP Election 2023 Date: नवंबर के अंतिम सप्ताह में होंगे चुनाव, 15 अक्टूबर से पहले आचार संहिता लगने की संभावना

MP Election 2023 Date : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर से पहले लगनी की संभावना हैं।

MP Election 2023 Date: नवंबर के अंतिम सप्ताह में होंगे चुनाव, 15 अक्टूबर से पहले आचार संहिता लगने की संभावना
MP Election 2023 Date नवंबर के अंतिम सप्ताह में होंगे चुनाव, 15 अक्टूबर से पहले आचार संहिता लगने की संभावना

MP Election 2023 Date : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर से पहले लगनी की संभावना हैं। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का फाइनल नोटिफिकेशन 4 अक्टूबर को जारी होना है

मतदाता सूची सें 3.89 लाख नाम कटे जाने हैं -

निर्वाचन आयोग को 6 जनवरी 2023 से 10 जुलाई 2023 के बीच मतदाता सूची में संशोधन के लिये 49.40 लाख आवेदन मिले थे जिसमें से 43 लाख आवेदनो का निराकरण हो चुका है इन आवेदनों में 7.59 लाख आवेदन मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने वाले युवा मतदाता के हैं इसके लिए फॉर्म 6 के अंतर्गत आवेदन आए हैं वही मतदाता सूची सें 3.89 लाख नाम काटे जाने है। 

 4 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची-

इस बार मतदाता सूची में सबसे ज्यादा 37.95 लाख आवेदन नाम संशोधन, डुप्लीकेसी और सरनेम तथा मोबाइल नंबर जुड़वाने सें सम्बंधित आये हैं। वही चुनाव तैयारी को लेकर आयोग की प्रिंसिपल बेंच मध्य प्रदेश का दौरा कर चुकी है। निर्वाचन आयोग को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश के द्वारा दी जानकारी के अनुसार प्रदेश में 4 अक्टूबर मतदाता सूची का फाइनल नोटिफिकेशन जारी होने तक 5 करोड़ 52 लाख मतदाता होने का अनुमान है।

18.46 लाख नये मतदाता- 

इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 2 करोड़ 85 लाख पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 70 लाख महिलाएं मतदाता है जिसमे बार पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 साल के 18.46 लाख मतदाता है  80 की उम्र पार कर चुके 7.5 लाख मतदाता और 100 सें ज्यादा उम्र के 6130 मतदाता है इस चुनाव में ख़ास बात यह है कि 80 की उम्र पार कर चुके और दिव्यांगों को घर से वोट करने की सुविधा दी गई है। 

ये भी पढ़ें :- 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की खबरों को पढ़ने के लिए MPNEWSHINDI.COM को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here