Jabalpur News : टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेता विनोद श्रीवास्तव, निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे
Jabalpur News : टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेता विनोद श्रीवास्तव ने कॉंग्रेस और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निर्दली प्रत्याशी के तौर में चुनाव मैदान में उतरेंगे

जबलपुर, एमपी न्यूज हिन्दी। कांग्रेस पार्टी ने जबलपुर की पनागर विधानसभा से राजेश पटेल को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन राजेश पटेल के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद श्रीवास्तव (Vinod Srivastava) उनका विरोध जता रहे है इसी कड़ी में बीते दिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकार वार्ता में कहा था कि इन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भेज दिया है।
इस विरोध के क्रम में विनोद श्रीवास्तव ने कॉंग्रेस और भाजपा दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज कलेक्टर कार्यालय से निर्दली फार्म लिया है और जल्द ही विनोद श्रीवास्तव पनागर विधानसभा सीट से निर्दली प्रत्याशी बन कर चुनाव मैदान में उतरेंगे
दरअसल पनागर विधानसभा सीट में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद श्रीवास्तव कई वर्षो से काम कर रहे थे और विनोद श्रीवास्तव पनागर से कांग्रेस पार्टी की टिकिट के प्रबल दावेदार होने का दावा भी करते थे लेकिन पार्टी ने सर्वे के मुताबिक पनागर विधानसभा सीट से राजेश पटेल को प्रत्यासी बना दिया। जिस पर विनोद श्रीवास्तव ने आपत्ति जताई और कुछ कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वही विनोद श्रीवास्तव का कहना है कि अगर राजेश पटेल की जगह किसी अन्य को टिकिट दी जाती तो हम सब उनका समर्थन करते है
यह भी पढ़ें :-